इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल शहर के मुस्लिम कॉलोनी क्षेत्र स्थित चिराग हॉल के पीछे सत्य साईनगर में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई है। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बाजारपेठ पुलिस स्टेशन के पीएसआई श्री जाधव अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल शुरू की और फायरिंग वाली जगह पर गोलियों के अवशेषों की तलाश की जा रही है।
फायरिंग किन कारणों से की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

