मेघनगर फुटतालाब में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ, बृज की रासलीलाओं से होगी शुरुआत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर फुटतालाब में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ, बृज की रासलीलाओं से होगी शुरुआत | New India Times

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर, फुटतालाब में श्रीराम भक्त हनुमान जी की जयंती महोत्सव एवं श्रीगणेश, माँ महालक्ष्मी, माँ अंबे और माँ सरस्वती का वर्षगांठ महोत्सव मनाया जाएगा।

मेघनगर फुटतालाब में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ, बृज की रासलीलाओं से होगी शुरुआत | New India Times

जानकारी देते हुए प्रदेश के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन (पप्पू भैया) एवं राजेश रिंकू जैन ने बताया कि इस बार का आयोजन धार्मिक कार्यक्रमों और भजनों से भरपूर रहेगा।

मेघनगर फुटतालाब में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ, बृज की रासलीलाओं से होगी शुरुआत | New India Times

आयोजन का श्रीगणेश बृज के कलाकारों द्वारा भगवान राधा-कृष्ण की रासलीलाओं के साथ किया जाएगा। 28 मार्च को भजन गायिका आशा वैष्णव माँ के भजनों की प्रस्तुति देंगी। 29 मार्च को मोंटी नटराजन एवं उनकी टीम द्वारा श्री राधा-कृष्ण की फूलों की होली का सजीव चित्रण किया जाएगा।

मेघनगर फुटतालाब में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ, बृज की रासलीलाओं से होगी शुरुआत | New India Times

30 मार्च को अरुणिका काँजीवाल भजनों की प्रस्तुति देंगी। 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर दीपक राव जैन भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 1 अप्रैल को गोकुल शर्मा की भजन संध्या होगी। 2 अप्रैल, श्री हनुमान जयंती के दिन प्रसिद्ध पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर अपने भजनों से धर्म की अलख जगाएंगे।

कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया है तथा श्रीराम भक्त हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया है। राम नवमी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में बालिका एवं महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा निकाली गई।

श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान जयंती महोत्सव समिति के सभी सदस्यों के साथ महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सीमा सुरेश जैन एवं श्रीमती नीता राजेश जैन ने धर्मप्रेमी जनता और मातृशक्ति से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article