प्रेस्टीज प्रबंधन एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा वित्तीय साक्षरता 2026: “बचत से निवेश तक” – एसआईपी जागरूकता अभियान | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

समाज में वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “वित्तीय साक्षरता 2026: बचत से निवेश तक” अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के बारे में जानकारी देना, इसके लाभ और संभावित जोखिमों से अवगत कराना तथा उन्हें निवेश के प्रति प्रोत्साहित करना था।

अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सरल भाषा में एसआईपी की अवधारणा समझाई। लोगों को जागरूक करने हेतु पंपलेट वितरित किए गए तथा सहभागिता को बढ़ाने के लिए चॉकलेट भी वितरित की गई।

यह जागरूकता अभियान शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों जैसे सब्जी मंडी, पिंटो पार्क, केशर टॉवर, डीबी मॉल और इटालियन गार्डन में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने रुचि दिखाई और जानकारी प्राप्त की।

इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले विद्यार्थियों में हर्षित शर्मा, धीरज, विनीत, सताक्षी, प्रथम, सलोनी, हर्षित अरोड़ा और रितिक शामिल रहे, जिन्होंने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस कार्यक्रम का आयोजन प्रेस्टीज संस्थान के फामा क्लब द्वारा किया गया, जो डॉ. तरिका सिंह एवं सुगंधा मुदुली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समन्वय में सुश्री अनुकृति जैन और दिव्या खुराना का विशेष योगदान रहा। संस्थान के निदेशक डॉ. निर्मल्य बंद्योपाध्याय के नेतृत्व और सहयोग से यह पहल प्रभावी रूप से आयोजित की गई।

यह अभियान समाज में वित्तीय साक्षरता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयास जारी रखने की प्रेरणा देता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version