यवतमाल में भूख हड़ताल स्थगित, 20 अप्रैल तक मांगें पूरी करने का प्रशासन ने दिया आश्वासन | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल में भूख हड़ताल स्थगित, 20 अप्रैल तक मांगें पूरी करने का प्रशासन ने दिया आश्वासन | New India Times

नगर परिषद कार्यालय के सामने जारी अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल आज (27 मार्च 2026) समाप्त कर दी गई। संगठन के पदाधिकारियों और नगर परिषद प्रशासन के बीच हुई चर्चा के बाद प्रशासन ने एक समिति गठित कर सभी मांगों पर कार्रवाई करते हुए 20 अप्रैल 2026 तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

ब्लू भीम टाइगर अस्थायी कामगार सेना के अध्यक्ष श्यामदादा बनसोड द्वारा उठाई गई मांगों पर प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाया, जिसके बाद आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में नगर परिषद प्रशासन की ओर से आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है।

मुख्याधिकारी शुभम क्यातमवार ने पत्र में कहा कि “समान काम, समान वेतन” के मुद्दे पर शासन के नियमों के अनुसार अध्ययन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ठेका सफाई कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो, इसके लिए संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए जाएंगे।

2021 से 2025 के बीच वेतन में अंतर के मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा, सभी पात्र कर्मचारियों को PF और ESIC का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि वारस हक समिति की सिफारिशों और ठेका प्रक्रिया में संगठन के प्रतिनिधियों की भागीदारी पर भी सकारात्मक विचार किया जाएगा।

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्षा प्रियदर्शनी उईके, दत्ता कुलकर्णी, नितीन गिरी, ओम तिवारी, उमेश मेश्राम, मुख्याधिकारी शुभम क्यातमवार, नागेश कपाटे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई शुरू होने के कारण शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की गई, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article