यवतमाल में ISUZU सब-डीलर और अधिकृत सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन, ईद मिलन समारोह के साथ हुआ आयोजन | New India Times

मक़सूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल में ISUZU सब-डीलर और अधिकृत सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन, ईद मिलन समारोह के साथ हुआ आयोजन | New India Times

यवतमाल में ISUZU के सब-डीलर एवं अधिकृत सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन 25 मार्च 2026, बुधवार को घाटंजी रोड, चापडोह स्थित उबैर कार केयर परिसर में संपन्न हुआ।
इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन यवतमाल शहर के लोकप्रिय विधायक बालासाहेब मांगुलकर के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया।

यवतमाल में ISUZU सब-डीलर और अधिकृत सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन, ईद मिलन समारोह के साथ हुआ आयोजन | New India Times

इस अवसर पर पूर्व विधायक कीर्ति गांधी, प्रदीप चांडक, गुरुस्वामी, नवनिर्वाचित पार्षद जावेद अंसारी, शाकिर अहमद, नईम पहलवान, संतोष बोरले, चांद मोहम्मद, भारत ब्राह्मणकर, ओम तिवारी, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के कार्यकारी अभियंता शिरभाते, कार्यकारी अभियंता रेहान खान, उबैर कार केयर के संचालक उबैर सिद्दीकी तथा आयोजक रियाज हुसैन सिद्दीकी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन के उपरांत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और उबैर व रियाज सिद्दीकी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यवतमाल में ISUZU की सेवाएं शुरू होने पर खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया।

इस खास अवसर पर ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों ने भोजन के साथ-साथ शीरखुरमा का आनंद लिया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों और स्थानीय समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में विधायक बालासाहेब मांगुलकर के साथ ISUZU कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पद्मनाभन गुरुस्वामी, वेणुगोपाल तानकी और प्रवीण चांडक की भी विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा वर्धा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यकारी अभियंता रेहान खान भी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह नया सेंटर न केवल यवतमाल जिले में ऑटोमोबाइल सेवाओं को मजबूती देगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कार्यक्रम के आयोजक उबैर सिद्दीकी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह सर्विस सेंटर क्षेत्र के वाहन मालिकों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article