पांढुरना में RTE पोर्टल की गड़बड़ियों से वंचित हो रहे बच्चे, कमलनाथ ने कलेक्टर को लिखा पत्र | New India TimesOplus_131072

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुरना में RTE पोर्टल की गड़बड़ियों से वंचित हो रहे बच्चे, कमलनाथ ने कलेक्टर को लिखा पत्र | New India Times

पांढुर्णा नगर क्षेत्र में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया में तकनीकी एवं प्रशासनिक खामियां सामने आई हैं, जिसके कारण गरीब और वंचित वर्ग के कई बच्चे इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
नगर कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा के अध्यक्ष श्री जयंत घोडे ने इस समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर अवगत कराया साथ ही पांढुर्णा कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा गया।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि RTE पोर्टल पर जाडबा, मौलाना आजाद, टेकड़ी, गुरुदेव, घनपेठ, खारी, शिवाजी, मेमनाथ, संत रविदास, पेवठा और भगतसिंह वार्ड के बच्चों के लिए स्कूलों के विकल्प प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा नए जिला गठन के बाद भी पोर्टल पर दूरी और निवास संबंधी जानकारी त्रुटिपूर्ण दिखाई दे रही है।
इन तकनीकी खामियों के चलते बच्चों के निवास और विद्यालय की दूरी का गलत आकलन हो रहा है, जिससे कई पात्र बच्चे लॉटरी प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। यह स्थिति उनके भविष्य के लिए चिंताजनक बनी हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ से मामले में शीघ्र संज्ञान लेने, RTE पोर्टल की तकनीकी त्रुटियों को दूर करने और प्रभावित बच्चों को पुनः आवेदन का अवसर देने की मांग की है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article