धार में 801 पेटी अवैध शराब जब्त, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार रावत एवं टांडा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.03.2026 को रात्रि 2:45 बजे ग्राम जेतगढ़ घाट पर कार्रवाई की गई।

ट्रक क्रमांक MP 09 HH 6512 के चालक करणसिंह पिता रतन मकवाना, निवासी बंजारीपुरा थाना नालछा ने सूचना दी कि वह अंग्रेजी शराब वेयरहाउस इंदौर से 1300 पेटी बीयर का परमिट लेकर दिनांक 24.03.2026 को रात्रि 9:30 बजे इंदौर से अलीराजपुर/चांदपुर (जिला अलीराजपुर) के लिए रवाना हुआ था।

टांडा से आगे बाग रोड स्थित जेतगढ़ घाटी में एक बोलेरो एवं एक पिकअप वाहन में सवार अज्ञात आरोपियों ने ट्रक के आगे-पीछे वाहन लगाकर उसे रोक लिया और चालक को जबरन उतारकर बोलेरो में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी शराब से भरे ट्रक को लेकर गंधवानी रोड की ओर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टांडा एवं उनकी टीम ने तत्काल क्षेत्र में नाकाबंदी एवं घेराबंदी की। पुलिस की तत्परता के चलते आरोपी ग्राम धायड़ी के जंगल में ट्रक से शराब उतारकर पिकअप में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भागने लगे, जिनमें से नुरु पिता गट्टू भील, निवासी धायड़ी गेरदा को गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके से कुल 801 पेटी शराब जब्त की गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप एवं बोलेरो वाहन को भी विवेचना के दौरान जब्त किया गया है। प्रकरण में शेष आरोपियों की सघन तलाश जारी है।

सराहनीय कार्य:

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार रावत, SI रमेशचंद्र नायक, ASI योगेंद्र मावी, ASI रामसिंह हटिला, प्रधान आरक्षक रामदास सोलंकी, आरक्षक रामसिंह सस्तिया, सिरदार, मिठुसिंह, माधवसिंह, अर्जुन, किशन देवल, सुनील पंवार, सिद्धार्थ गोरे, निलेश, विनोद सोलंकी, गोवर्धन कटारा एवं सैनिक बहादुर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version