लेफ्टिनेंट कर्नल बने देवेंद्र शर्मा का मथुरा में भव्य रोड शो, युवाओं को दिया अनुशासन और मेहनत का संदेश | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

लेफ्टिनेंट कर्नल बने देवेंद्र शर्मा का मथुरा में भव्य रोड शो, युवाओं को दिया अनुशासन और मेहनत का संदेश | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि. उत्तर प्रदेश) द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल बने देवेंद्र शर्मा के सम्मान में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। यह रोड शो बीएसए पुलिया से प्रारंभ होकर भावना लाइब्रेरी तक निकाला गया, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य निर्धारित करें और अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहकर कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता सुनिश्चित होती है।
भावना लाइब्रेरी के निदेशक गगन अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था से जुड़े कई युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर देश सेवा में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने देवेंद्र शर्मा को एक प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका सम्मान करना गर्व की बात है।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि उनकी संस्था समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और नई प्रतिभाओं को सम्मानित करती है। इस रोड शो का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना और उन्हें प्रेरित करना है।
महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष पुलका रावत ने युवाओं से कहा कि सही परवरिश और अच्छे मार्गदर्शन से ही सफलता हासिल की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र शर्मा को फूल-मालाएं, दुपट्टा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, अर्जुन, गौरव सक्सेना, गिरधारी, अंकित, दिनेश चौधरी, प्रशांत, नीरज, प्रदीप गुर्जर, महेश, विष्णु, लक्ष्मण, सचिन, नरेश, लोकेश, अभिषेक, सुमित सहित कई लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article