नागपुर में ईद मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मुबारकबाद, धार्मिक गुरुओं व नेताओं से की मुलाकात | New India Times

इमरान खान, नागपुर (महाराष्ट्र), NIT:

नागपुर में ईद मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मुबारकबाद, धार्मिक गुरुओं व नेताओं से की मुलाकात | New India Times

पवित्र ईद उल फितर के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक मंत्री एवं हज़रत ताजुद्दीन बाबा ट्रस्ट के चेयरमैन प्यार खान के निवास पर आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर गडकरी ने प्यार खान, इमरान भाई (खादिम ट्रस्ट), मंसूर अशरफी, वसीम साहब सहित कई धार्मिक गुरुओं और विभिन्न समुदायों के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने समाज में भाईचारा, एकता और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। उनकी आत्मीय बातचीत और स्नेहपूर्ण व्यवहार से उपस्थित सभी लोग प्रभावित हुए।
कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं, जिससे यह आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला साबित हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article