विवेक जैन, नई दिल्ली, NIT:
शहीद दिवस के पावन अवसर पर Press Club of India में आदित्यनाथ झा ट्रस्ट द्वारा “राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत Bhagat Singh, Sukhdev Thapar, Shivaram Rajguru एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया।
संस्था के सचिव डॉ. भरत झा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक कार्य करने वाले चयनित व्यक्तियों को “राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। समाजसेवी कमल शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने अपने साहस, सेवा और समर्पण से समाज में एक मिसाल कायम की है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Ramdas Athawale (केंद्रीय राज्य मंत्री) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में Ashwini Choubey (पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री), Yogendra Singh Yadav (परमवीर चक्र विजेता), नित्या पाठक (संयोजिका, सुलभ सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन), डॉ. धर्मपाल भारद्वाज (पूर्व चीफ, दिल्ली फायर सर्विस) तथा देवेश चंद्र श्रीवास्तव (विशेष आयुक्त, दिल्ली पुलिस) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा रेल सेवा से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी टी.एन. पांडेय, समाजसेवी एवं महिला नेत्री मंजू छिब्बर, समाजसेवी कृष्ण राणा, युवा नेता जतिन राणा, शिक्षाविद संगीता देवी, जेपीएच के डायरेक्टर मनोज मेंदिराता, सर्वपालक संस्था की अध्यक्षा शीला जैन, बैटर टुमारो फाउंडेशन, वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार दुबे, बैटर टुमारो फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. ममता सिंह, ली क्रिस्ट हॉस्पिटल के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, दीप्ति शर्मा, शिक्षाविद डॉ. रवि कुमार तथा डॉ. प्रिया माथुर को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कमल शर्मा और टी.एन. पांडेय ने अपने संबोधन में युवाओं को देशभक्ति, साहस एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया। ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आर्यनाथ झा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के वीरों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
