गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

आज मंगलवार 24 मार्च 2026 को विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया के टीबी एवं चेस्ट विभाग, जनरल मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन तथा माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा नवीन ओपीडी परिसर में सीएमई (Continuing Medical Education) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. दीपक सिंह मरावी ने महाविद्यालय में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु टीबी एवं चेस्ट विभाग, जनरल मेडिसिन तथा अन्य विभागों के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रदीप शुक्ला (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन), डॉ. विशाल वर्मा (जिला क्षय अधिकारी), डॉ. विधि शर्मा (सहायक प्राध्यापक, माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. एम.के. भारती (विभागाध्यक्ष, टीबी एवं चेस्ट), डॉ. प्रवीण टैगोर (विभागाध्यक्ष, जनरल मेडिसिन) तथा डॉ. धीरेश जायसवाल (सहायक प्राध्यापक) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अर्जुन सिंह (अस्पताल अधीक्षक), डॉ. प्रभुवन नारायण सिंह गौर (अस्थि रोग), डॉ. के.एन. आर्या (जनरल सर्जरी), डॉ. सुरेन्द्र बौद्ध (फार्माकोलॉजी), डॉ. किरण त्रिपाठी (माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. रोजेरा गुप्ता (बाल रोग), डॉ. मनोज त्यागी (नेत्र रोग), डॉ. लक्ष्मण खैरा (दंत रोग), डॉ. भरत वर्मा (एनेस्थीसिया), डॉ. मनीष सचान (ईएनटी), डॉ. प्रशांत हरित (चर्म रोग), डॉ. अमृता चौहान (मनोरोग) सहित अन्य चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, पीजी एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा टीबी विषय पर विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किए गए, जिससे जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. सचिन यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात टीबी एवं चेस्ट विभाग तथा जनरल मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों के लिए टीबी रोग संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. एम.के. भारती ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. प्रवीण टैगोर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

