यवतमाल में ISUZU सब-डीलर व अधिकृत सर्विस सेंटर का कल होगा भव्य उद्घाटन, ईद मिलन समारोह भी होगा आयोजित | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल में ISUZU सब-डीलर व अधिकृत सर्विस सेंटर का कल होगा भव्य उद्घाटन, ईद मिलन समारोह भी होगा आयोजित | New India Times

यवतमाल जिले में ISUZU के सब-डीलर एवं अधिकृत सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन कल 25 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7:30 बजे घाटनजी रोड स्थित चापडोह में उबैर कार केयर परिसर में संपन्न होगा।
इस विशेष अवसर पर ईद मिलन समारोह का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में संजय भाऊ देशमुख (सांसद, यवतमाल-वाशिम), बाळासाहेब मंगुलकर (विधायक, यवतमाल) और प्रियदर्शनी उईके (अध्यक्ष, नगर परिषद) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इसके अलावा ISUZU कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी—पद्मनाभन गुरुस्वामी, वेणुगोपाल तानकी और प्रवीण चंदक—भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही रेहान खान की विशेष उपस्थिति भी रहेगी।
आयोजक उबैर सिद्दिकी के अनुसार, यह नया सर्विस सेंटर क्षेत्र के वाहन मालिकों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
उद्घाटन समारोह के उपरांत रात 7:30 बजे से 10:00 बजे तक डिनर का भी आयोजन किया गया है।
आयोजकों को उम्मीद है कि यह नया सेंटर यवतमाल जिले में ऑटोमोबाइल सेवाओं को नई मजबूती देने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article