भुसावल में घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग सख्ती से प्रतिबंधित, रात में बुकिंग करने की सलाह | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग सख्ती से प्रतिबंधित, रात में बुकिंग करने की सलाह | New India Times

जलगांव जिले के भुसावल में इंडियन गैस एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन दिनों गैस बुकिंग के लिए कॉल का दबाव काफी बढ़ गया है। अधिकृत नंबरों पर लगातार कॉल आने के कारण लाइनें अक्सर व्यस्त रहती हैं। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे शाम 8 बजे से सुबह 7 बजे के बीच गैस बुकिंग करें, क्योंकि इस समय कॉल का दबाव कम रहता है और बुकिंग आसानी से हो सकती है।
गैस वितरण को लेकर अधिकारियों ने बताया कि बुकिंग के बाद यदि सिलेंडर उपलब्ध होता है तो उसी दिन या अगले दिन डिलीवरी कर दी जाती है। हालांकि, उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में गैस गाड़ी आने तक 4 से 5 दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा, एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लगभग 25 दिनों का अंतराल अनिवार्य है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में गैस सिलेंडर की कीमत 919 रुपये बताई गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में तहसीलदार द्वारा की गई कार्रवाई में कुछ होटल व्यवसायियों से कमर्शियल उपयोग के सिलेंडर जब्त किए गए थे। ऐसे में यह सवाल उठता है कि यदि आधिकारिक रूप से सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, तो कमर्शियल उपयोग के लिए सिलेंडर किस माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article