बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवीनीकरण, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवीनीकरण, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत पीरपैंती प्रखंड के हरिणकोल पंचायत स्थित बसंतपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीनीकरण के बाद उसका औपचारिक हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया।
यह नवीनीकरण कार्य अदाणी फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवीनीकरण, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं | New India Times

कार्यक्रम में पीरपैंती के बीडीओ अभिमन्यु कुमार, थाना प्रभारी पंकज राउत, रेफरल अस्पताल पीरपैंती के प्रभारी डॉ. छोटेलाल, हरिणकोल के मुखिया दीपक सिंह, बसंतपुर निवासी मुन्ना सिंह, जयंन्त सिंह सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस नवीनीकरण से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और दूर-दराज के मरीजों को भी इसका लाभ होगा।
अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article