अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) द्वारा बीसीसीआई सत्र 2026-27 के अंतर्गत अंडर-15 बालिका वर्ग की क्रिकेट टीम चयन के लिए ओपन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 25 एवं 26 मार्च 2026 को क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान, कोलार रोड, भोपाल में आयोजित होंगे।

एसोसिएशन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच होना अनिवार्य रखा गया है। ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों को सुबह 10:00 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। पहले दिन की चयन प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ी ही दूसरे दिन ट्रायल में भाग ले सकेंगे।
खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने के दौरान अपने जन्म प्रमाण पत्र की एक फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।
MPCA के अनुसार, डिवीजन स्तर पर स्काउटिंग के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया इंदौर में आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
यह जानकारी भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ सुशील सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।
