अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
भोपाल में नगर निगम से जुड़े कथित घोटालों एवं अनियमितताओं को लेकर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महापौर के नाम का नोट पहनकर और पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही “घोटालों का घड़ा” लेकर निगम कार्यालय पहुंचकर उन्होंने प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया, जिससे पूरे मामले को लेकर आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगर निगम में लगातार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन कथित घोटालों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है और शहर के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान मो. शावर जावेद, मुजाहिद सिद्दीक़ी, पूर्व पार्षद फकीरा कचके, रफ़ीक कुरैशी, अनवर मीटर, सुशील प्रजापति, उपेन्द्र यादव, दीपक गुप्ता, टीआर गहलोत, वीरू लोहारिया, आसिफ अली, तालिब अली, अंकित साहू, समीर खान, नासिर खान, शहजान खान, नवेद खान, जावेद भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

