भोपाल में छोटे तालाब ब्रिज पर बोरे में मवेशी के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस ने संभाली स्थिति | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260323-WA0011.mp4


भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब काली मंदिर के बाहर एक बोरे में मवेशी के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
अवशेष मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दावा किया कि यह गोवंश के अवशेष हैं और आरोप लगाया कि गाय की गर्दन काटी गई है।
घटना के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठकर  धरने पर डटे रहे, और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी करने लगे।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260323-WA0012.mp4

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और अवशेषों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260323-WA0016.mp4

एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version