रीवा में अक़ीदत एवं भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ | New India TimesOplus_131072

मोहम्मद इसहाक़ मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260321-WA0028.mp4

भाईचारे और मोहब्बत का प्रतीक ईद-उल-फितर का त्योहार आज पूरे देश की तरह रीवा शहर एवं जिले में भी अक़ीदत, शाइस्तगी और जोशो-खरोश के साथ मनाया गया। रमज़ान के 30 रोज़े पूरे होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने ईद की खुशियां मनाईं।
शरीअत हिलाल तस्दीक कमेटी के सेक्रेटरी एडवोकेट महमूद खान ने बताया कि सुबह फजर की नमाज के बाद लोग नहा-धोकर नए और रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों की ओर रवाना हुए। यहां उन्होंने ईद-उल-फितर की दो रकात वाजिब नमाज अदा की और अल्लाह से मुल्क में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
बीहर नदी के तट पर स्थित मुख्य ईदगाह घोघर में शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद मुबारक अज़हरी ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने अपने खिताब में कहा कि जिस तरह रमज़ान में इबादत की जाती है, उसी तरह पूरे साल अल्लाह की इबादत और नेक कामों को जारी रखना चाहिए।
जिले के सभी 23 नमाज़ स्थलों: ईदगाह घोघर, शाही ईदगाह बिछिया, जामा मस्जिद छोटी दरगाह, बड़ी दरगाह और दारा शाह तकिया सहित हजारों मुस्लिम भाइयों ने नमाज़ अदा की। रीवा शहर के साथ-साथ ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में भी ईद का त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260321-WA0027.mp4

केंद्रीय जेल स्थित मस्जिद में भी मुस्लिम बंदियों के लिए विशेष रूप से नमाज अदा कराई गई।
त्योहार के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम द्वारा सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शरीअत हिलाल तस्दीक कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी धर्मों के लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version