अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में क्रिकेट के उभरते खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। OFCT Cricket Academy द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 24 मार्च से होगी। इस कैंप में बच्चों और युवाओं को बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की क्रिकेट ट्रेनिंग दी जाएगी।
अकादमी के कोच सलमान उद्दीन ने NIT संवाददाता से बात करते हुए बताया कि कैंप के दौरान विशेष कोचिंग सेशन, वन-ऑन-वन गाइडेंस, मैच प्रैक्टिस और स्किल ड्रिल्स पर खास फोकस रहेगा। इससे खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने और प्रोफेशनल स्तर तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

इस समर कैंप का नेतृत्व हेड कोच साद उद्दीन करेंगे, जो खिलाड़ियों को तकनीकी और मानसिक दोनों स्तर पर तैयार करेंगे। सलमान उद्दीन का कहना है कि यह कैंप उन खिलाड़ियों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा जो क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं।
रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी दिए गए 8641081334,9993170691,7566489475 संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
