फुनगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत खनन पर शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 12 लाख से अधिक का मशरूका बरामद | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260321-WA0014.mp4

जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ फुनगा चौकी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी फुनगा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई:
मुखबिर की सूचना पर गोडारू नदी क्षेत्र से ग्राम छिल्पा की ओर आ रहे लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर (MP18 AA 5564) को रोका गया। चालक कोमल पाव (20 वर्ष, निवासी सड्डी) के पास रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। ट्रॉली में लगभग 3 घन मीटर रेत (कीमत 3,000 रुपये) पाई गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 5,03,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई:
कठना नदी क्षेत्र से ग्राम बम्हनी की ओर जा रहे नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर (MP65 ZB 2759) को रोका गया। चालक विक्रम सिंह (22 वर्ष, निवासी झिरिया) भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रॉली में 3 घन मीटर रेत (कीमत 3,000 रुपये) लोड थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 7,03,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(5), मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 5/180 तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते, प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह एवं आरक्षक वीर सिंह की अहम भूमिका रही।
लगातार कार्रवाई से माफियाओं में दहशत
फुनगा चौकी पुलिस की लगातार सख्ती से अवैध खनन में लिप्त लोगों में भय का माहौल है और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version