अटेवा प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली व टेट अनिवार्यता समाप्त करने की मांग | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

अटेवा प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली व टेट अनिवार्यता समाप्त करने की मांग | New India Times

अटेवा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में अटेवा जिला कार्यकारिणी ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी को हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग के साथ ही RTE 2009 अधिनियम से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। साथ ही अटेवा के आगामी कार्यक्रमों में सहयोग, समर्थन और मार्गदर्शन देने का भी अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर पवन कुमार तिवारी, अखिलेश दीक्षित, राजकुमार, अर्जुन गुप्ता, वरुण कुमार दूबे, भुवनेश्वर सिंह, शिवप्रसाद शर्मा, संजय कुमार यादव और अरविंद कुमार यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article