मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
लोक अभियोजन संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देश अनुसार जिला अभियोजन संचालनालय बुरहानपुर के तत्वाधान में महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध एवं पोक्सो एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल चौपाटी पर किया गया।
सहायक संचालक एवं प्रभारी उप निदेशक जिला अभियोजन संचालनालय श्री कैलाश नाथ गौतम द्वारा बताया गया कि जिला मुख्यालय बुरहानपुर में लोक अभियोजन संचालनालय मप्र के निर्देशानुसार जिला अभियोजन संचालनालय के तत्वाधान में एस. सी/एस. टी एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं अन्य विधिक विषयों पर अभियोजन अधिकारियों की एक दिवसीय विधिक कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला में प्रभारी उप श्री कैलाशनाथ गौतम, अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी रामलाल रंधावा,सेवा सदन कॉलेज बुरहानपुर के प्राचार्य श्री मोहन सोनी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा कार्यशाला के उद्देश्यों के सम्बन्ध में सभी को जानकारी प्रदान करते हुए अन्य अभियोजन अधिकारियों के साथ आमंत्रित अतिथि मोहन सोनी एवं अधिवक्ता शेर सिंह पंवार का स्वागत किया गया। अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस कार्यशाला में बुरहानपुर जिले के समस्त अभियोजन अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ एडीपीओ सुनील कुरील के द्वारा किया गया। प्रभारी उपसंचालक अभियोजन श्री कैलाशनाथ गौतम द्वारा सभी उपस्थित अतिथि एवं अभियोजन अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया एवं सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एडीपीओ रतन सिंह भंवर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यशाला में एडीपीओ गण में सर्वश्री सुनील कुरील, रतन सिंह भंवर अनिल सिंह बघेल, नीरज डावर, राधेश्याम वास्कले, रूपेश मुजाल्दे, ज्योति मुजाल्दे ,प्रिया सोनी, उषा इंगले, कर्मचारी संतोष पाटीदार, मंजूषा देशमुख के द्वारा सक्रिय भागीदारी की गई।
