उधारी के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उधारी के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज | New India Times

जुन्नारदेव में मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे एक अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। उधार के पैसे वापस मांगने को लेकर युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक अपमान किए जाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी जगोतिन मसराम से मिली जानकारी के अनुसार, खापास्वामी डुंगरिया निवासी 18 वर्षीय आलोक पाटिल ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान उजेर खान से थी।

करीब एक वर्ष पहले उजेर खान ने उससे 20,000 रुपये उधार लिए थे। इनमें से 15,000 रुपये वापस कर दिए गए थे, जबकि शेष 5,000 रुपये लौटाने में टालमटोल की जा रही थी।

पीड़ित के अनुसार, 14 मार्च को जब उसने फोन पर अपने बाकी पैसे मांगे, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी।

इसके बाद 17 मार्च की रात करीब 8:10 बजे, आलोक अपने दोस्तों से मिलने जुन्नारदेव के अंबेडकर चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने पहुंचा था। वहां आरोपी अयान खान, उजेर खान और अबुजर खान ने उसे घेर लिया।

आरोप है कि विवाद के दौरान तीनों ने उसके साथ हाथ-थप्पड़, लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान आलोक की नाक से खून निकलने लगा और उसे पसली व गाल में चोटें आईं।

मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और उपचार के लिए जुन्नारदेव अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध क्रमांक 95/2026 दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ए), 115(2), 351(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(वीए) भी लगाई गई हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article