अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध महिलाओं के झोले और बैग से लगभग 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

यह अभियान आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार गिरी एवं जीआरपी थाना प्रभारी नसीम खान के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें आरपीएफ और जीआरपी के अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे।
