जामनेर रोड पर चलती आयशर ट्रेक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर रोड पर चलती आयशर ट्रेक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान | New India Times

भुसावल के समीप कुन्हा पान गांव के पास जामनेर रोड स्थित होटल राजगढ़ के सामने शुक्रवार (13 मार्च) सुबह लगभग 11:15 बजे एक चलती आयशर वाहन में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। एमएच 20 ईयू 4867 नंबर की इस आयशर गाड़ी में आग लगते ही इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही भुसावल तालुका पुलिस ने तुरंत भुसावल और जामनेर फायर ब्रिगेड को खबर दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आयशर वाहन में इंडस्ट्रियल मटेरियल, सिलेंडर सहित अन्य औद्योगिक सामान लदा हुआ था। आग लगते ही चालक उमेश रमेश जाधव (निवासी हातनूर, ता. कन्नड़, जि. संभाजीनगर) ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर अरविंद उत्तम खंडारे ने बताया कि वाहन में औद्योगिक सामग्री लदी हुई थी।
इस मामले की नोंद भुसावल तालुका पुलिस स्टेशन में की गई है। पुलिस निरीक्षक महेश गायकवाड़ के मार्गदर्शन में कुन्हा पान आउटपोस्ट के पुलिस कर्मचारी आगे की जांच कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article