आईसीटी पहल से विद्यार्थियों का हो रहा है सर्वांगीण विकास, नंदुरबार की 49 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा | New India TimesOplus_131072

इमरान क़ादरी, नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

आईसीटी पहल से विद्यार्थियों का हो रहा है सर्वांगीण विकास, नंदुरबार की 49 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा | New India Times

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्य की अधिकांश स्कूलों में कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ स्थापित की गई हैं तथा प्रत्येक स्कूल में प्रयोगशाला के संचालन के लिए एक कंप्यूटर प्रशिक्षक की नियुक्ति भी की गई है। आधुनिक समय में तकनीकी शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षण परिषद, मुंबई द्वारा आईसीटी (इन्फॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) उपक्रम संचालित किया जा रहा है।
इस उपक्रम के अंतर्गत नंदुरबार जिले की कुल 49 स्कूलों में यह योजना सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। यह पहल महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षण परिषद, मुंबई के राज्य परियोजना संचालक संजय यादव के निर्देशानुसार तथा नंदुरबार जिले के शिक्षणाधिकारी भानुदास रोकडे (प्राथमिक) के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है।
इस पहल का लाभ न केवल विद्यार्थियों को, बल्कि स्कूल के अन्य शिक्षकों को भी मिल रहा है। कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान का विकास हो रहा है और उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने में यह उपक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article