इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह से दिल देहलादेने वाला वीडियो सामने आया ।एक युवक अपने दोस्त को वीडियो कॉल करता हुआ फाँसी पर चढ़ गया । जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ ,फाँसी के फंदे पर युवक का लाईव वीडियो जिसने भी देखा होश पख्ता हो गए ।
दरअसल दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मोहरई गांव में आत्महत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई यहां एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.म्रतक का नाम रोहित राय बताया गया , आत्महत्या के पूर्व मृतक ने गले में फांसी का फंदा डालकर,पेड़ पर चढ़कर अपने दोस्त का वीडियो कॉल कर समस्या बताई।

मृतक रोहित ने नामजद व्यक्ति पर 50 हजार रुपए मांगने और धमकी देकर दुष्कर्म के केस में फंसाने की बात अपने दोस्त को बताई.. इस दौरान मृतक का दोस्त उसे काफी समझाने का प्रयास करता रहा लेकिन कुछ देर बाद ही मृतक फांसी का फंदा लगाकर पेड़ से कूद गया और अलविदा कह मौत को गले लगा लिया घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें मृतक द्वारा व्यक्ति को पूर्व में दो लाख रुपए देने और 50000 के लिए परेशान करने की बात अपने दोस्त को बताई गई। अब पुलिस जाँच कर रही है ।

