मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर जू में रेप्टाइल हाउस का हुआ लोकार्पण, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल | New India Times

मोहम्मद इसहाक़ मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर जू में रेप्टाइल हाउस का हुआ लोकार्पण, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल | New India Times

मैहर जिले के अंतर्गत वन मंडलाधिकारी के अधीन महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर जू सेंटर, मुकुन्दपुर में नवनिर्मित रेप्टाइल हाउस का लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने की। इस अवसर पर महाराजा पुष्पराज सिंह, सतना सांसद गणेश सिंह, वन समिति जिला पंचायत सतना के सभापति हरीश कान्त त्रिपाठी, जिला पंचायत सतना की उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार तथा जनपद पंचायत अमरपाटन की कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष हीरेन्द्र द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर जू में रेप्टाइल हाउस का हुआ लोकार्पण, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल | New India Times

समारोह के दौरान वनमंडलाधिकारी मैहर ने व्हाइट टाइगर सफारी जू सेंटर मुकुन्दपुर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए विभिन्न मांगें रखीं। इस पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने केंद्र को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
वहीं मुकुन्दपुर क्षेत्र के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए डॉक्टरों की पदस्थापना की मांग की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने जल्द ही चिकित्सक नियुक्त करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया द्वारा रसोई गैस की किल्लत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है और आगे भी नहीं होने दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article