भागलपुर में जदयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता का हुआ सम्मान समारोह | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर में जदयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता का हुआ सम्मान समारोह | New India Times

भागलपुर जिले के जदयू कार्यालय परिसर में गुरुवार को जदयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जदयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर नए जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता को सम्मानित किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के नेतृत्व को मजबूत करते हुए जदयू के सभी साथियों के साथ मिलकर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा।

वहीं पीरपैंती के जदयू प्रवक्ता संदीप कुमार आर्य ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में जिला जदयू और मजबूत होगी। उन्होंने श्री गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू नेता निशांत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित सभी जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता सिड्डू साई, विभूति गोस्वामी, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, अर्जुन साह, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article