भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर पर जानलेवा हमला, कार पर फायरिंग से टूटा शीशा; बाल-बाल बचे तंवर | New India TimesOplus_131072

साबिर खान, लखनऊ/नई दिल्ली, NIT:

भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर पर जानलेवा हमला, कार पर फायरिंग से टूटा शीशा; बाल-बाल बचे तंवर | New India Times

भीमसेना के प्रमुख और संविधान सुरक्षा पार्टी (एसएसपी) के सुप्रीमो नवाब सतपाल तंवर पर मंगलवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी, जिससे कार का शीशा टूट गया। हालांकि इस हमले में सतपाल तंवर बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के तुरंत बाद तंवर को देवबंद के शिफा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद पुलिस ने सरकारी अस्पताल में उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया।
बताया जा रहा है कि कांच टूटने से सतपाल तंवर के हाथ और गले पर हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत फिलहाल ठीक है। उस समय उनकी पत्नी निशा तंवर एडवोकेट भी कार में मौजूद थीं। निशा तंवर ने बताया कि हमलावरों ने सीधे सतपाल तंवर को निशाना बनाकर गोली चलाई, जो कार के शीशे को तोड़ते हुए निकल गई। घटना के दौरान वे कुछ समय के लिए बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर पर जानलेवा हमला, कार पर फायरिंग से टूटा शीशा; बाल-बाल बचे तंवर | New India Times

घटना के बाद भीमसेना और संविधान सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना बहुजन समाज के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सतपाल तंवर पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं और कई बार विवादों में भी रहे हैं। उन्हें पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित धमकियां मिलने की बात सामने आ चुकी है। हालांकि इस हमले के पीछे अभी तक किसी गिरोह या व्यक्ति का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने कार के शीशे और आसपास के इलाके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही भीमसेना के समर्थक देवबंद अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में जुट गए और न्याय की मांग करने लगे। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
बताया गया है कि सतपाल तंवर अपने परिवार के साथ देवबंद के गुनारसा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उस समय उनके साथ हरियाणा पुलिस की सुरक्षा नहीं थी। देर रात वे अपनी पत्नी की दवाई लेने देवबंद के एक मेडिकल स्टोर पर गए थे। वहीं से गुनारसा लौटते समय बीच रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article