आयुष्मान ने छीना सम्मान: बंद पड़ेंगे डायलिसिस केंद्र? | New India Times

नरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आयुष्मान ने छीना सम्मान: बंद पड़ेंगे डायलिसिस केंद्र? | New India Times

हर साल बढ़ रहा राजकोषीय घाटा और सरकारी उद्यम तथा जमीने गिरवी रखकर विश्व बैंको से लिए जा रहे हज़ारों करोड़ का ऋण महाराष्ट्र की जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा रहा है। दूसरी ओर सरकार में बैठे मंत्रियों में एक एक मंत्री का अनुमानित काला धन 5 से 15 हजार करोड़ तक बताया जा रहा है! महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पूरी तरह से केंद्र सरकार की मेहरबानी पर निर्भर हो चुकी है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अधीन आ चुकी महात्मा फूले जन आरोग्य योजना को वैश्विक मंच से मिलने वाले स्वास्थ फंड के लिए जिंदा रखना राज्य सरकार की मजबूर बन चुका है। महाराष्ट्र सरकार की आर्थिक तंगी का आलम यह है कि उपजिला, जिला अस्पतालों में चलाए जा रहे मुफ्त महा-डायलिसिस केंद्र भविष्य में मुफ़्त नहीं रहेंगे। इन सेंटर्स द्वारा किडनी पीडित मरीजों को सूचित किया जा रहा है कि जल्द अपने राशन कार्ड को आयुष्मान योजना से जोड़ लें। सरकारी अस्पताल में मुफ़्त में दी जा रही तमाम सेवाओं के लिए सेवा शुल्क लागू कर दिया गया है। मोदी सरकार ने राज्य की जनता का सम्मान से जीने के अधिकार को भीख में बदल दिया है! मंत्री गिरीश महाजन का राजनीतिक कैरियर चमकाने में योगदान दे रहे आरोग्य क्षेत्र से जुड़े जामनेर के सरकारी अस्पताल को चार साल से प्रसूति विशेषज्ञ की प्रतिक्षा है।

महात्मा ज्योतिबा फूले योजना के नाम पर लुट

आयुष्मान ने छीना सम्मान: बंद पड़ेंगे डायलिसिस केंद्र? | New India Times

धूलिया में महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत डॉ पंकज देवरे के अस्पताल में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया गया है। सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं ने देवरे के अस्पताल में दाखिल हर एक मरीज़ पर किए गए 5/6 ऑपरेशन के फर्जीवाड़े को उजागर किया है। सूत्रों से बताया जा रहा है कि कोरोना के समय राज्य सरकार पर लंबित 80 करोड़ रुपए के बिल अदा करने के बदले में नामचीन मंत्री ने जलगांव के एक मेडिकल कॉलेज को हथिया लिया है। नेताओं की ओर से मेडिकल फिल्ड में बढ़ती दिलचस्पी आखिर किस ओर इशारा कर रही है यह समझना जरूरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article