सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में बच्चों से रूबरू हुए IAS उप जिलाधिकारी प्रशिक्षु शशांक त्रिपाठी | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;

सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में बच्चों से रूबरू हुए IAS उप जिलाधिकारी प्रशिक्षु शशांक त्रिपाठी | New India Times

राजापुर लहरपुर स्थित सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में 16 फ़रवरी 2018 को IAS प्रशिक्षु शशांक त्रिपाठी ने बच्चों से वार्ता की। सर्वप्रथम कॉलेज के नियमानुसार प्रातः काल में प्रार्थना सभा एवं उसके पश्चात ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान हुआ।
आए हुए मुख्य अतिथि IAS प्रशिक्षु ( उप जिलाधिकारी लहरपुर) शशांक त्रिपाठी का कॉलेज के अध्यापक मोहम्मद हाशिम एवं कॉलेज के विद्यार्थियों व समस्त अध्यापकों ने स्वागत किया, इसके पश्चात कॉलेज की अध्यापिका पूजा अवस्थी ने बच्चों को IAS प्रशिक्षक उप जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के बारे में एवं उनके द्वारा किए गए कड़े परिश्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी से हमें और आप सभी को सीख लेनी चाहिए और उनकी तरह एक ईमानदार नागरिक बनना चाहिए।

सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में बच्चों से रूबरू हुए IAS उप जिलाधिकारी प्रशिक्षु शशांक त्रिपाठी | New India Timesइसी क्रम में उप जिलाधिकारी लहरपुर शशांक त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों से इमानदारी एवं देशभक्ति की परिभाषा के बारे में पूछा तो कई बच्चों द्वारा बहुत ही सटीक परिभाषा मिली, इस परिभाषा से उप जिलाधिकारी महोदय प्रभावित होते हुए बच्चों की बड़ी सराहना की। जिलाधिकारी महोदय ने ईमानदारी और देशभक्ति को परिभाषित करते हुए कहा कि इमानदारी का मतलब ना केवल रिश्वत आदि बातों से है बल्कि ईमानदारी की परिभाषा किसी भी कार्य को मन लगाकर एवं पूरी तरीके से किया जाना ही ईमानदारी है और देशभक्ति तो हमारे माता पिता अभिभावकों के द्वारा भी की जाती है। हमारी माता प्रतिदिन प्रातः काल में उठकर हमारे लिए नाश्ता बनाती है तथा हमें विद्यालय आने के लिए तैयार करती हैं, निश्चित रूप से एक अच्छे नागरिक का निर्माण करने के लिए जो मेहनत करती हैं वह भी देशभक्त ही है। हमारे पिता जो दिन-रात कड़ी मेहनत करके हमें यहां तक पहुंचाया है, वह भी देशभक्ति का ही एक रूप है।
इस दौरान उन्होंने स्कूल का भ्रमण कर न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया बल्कि विद्यार्थियों की क्लास भी ली।
SDM महोदय विद्यालय प्रांगण में लगभग 1.5 घंटे तक रुके और हर पहलू पर बच्चों से जानकारी ली और अपने विचार व अनुभव तथा जरूरी दिशा-निर्देश बच्चों को दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है लेकिन शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का होना अत्यंत आवश्यक है।
उप जिलाधिकारी ने कक्षा 11 के विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए बच्चों को व्यक्तित्व विकास व परीक्षा को लेकर कई टिप्स दिए, इतना ही नहीं उप जिलाधिकारी ने बच्चों को कई कॉमनसेंस की बातें बताईं ताकि उनकी पर्सनालिटी को ग्रोथ मिले।उन्होंने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिदिन कक्षा शुरू करने से पहले 10 मिनट बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें।

सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में बच्चों से रूबरू हुए IAS उप जिलाधिकारी प्रशिक्षु शशांक त्रिपाठी | New India Timesइसी क्रम में कक्षा 11 के छात्र शिवम वर्मा में उप जिलाधिकारी महोदय से IAS बनने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली इस पर उप-जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि कठिन परिश्रम और मेहनत और लगन से ही यह कार्य संभव हो सकता है।
अंत में उप जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों एवं समस्त अध्यापक गणों की सराहना करते हुए समस्त अध्यापकों को बधाई दी।
अंत में कॉलेज के प्रबंधक श्री अशरफ बिलाल ने आए हुए मुख्य अतिथि श्री शशांक त्रिपाठी आईएएस प्रशिक्षु (उप-जिलाधिकारी) लहरपुर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version