श्री होलिका देवी महारानी मेले में पहुंचे जिला अध्यक्ष रवि चौधरी, माहौल बिगाड़ने की कोशिश को किया नाकाम | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

श्री होलिका देवी महारानी मेले में पहुंचे जिला अध्यक्ष रवि चौधरी, माहौल बिगाड़ने की कोशिश को किया नाकाम | New India Times

श्री होलिका देवी महारानी जी के मेले में कुछ अराजक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश किए जाने की सूचना पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए माहौल को शांत कराया और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
रवि चौधरी ने कहा कि मुरादाबाद में वर्षों से आयोजित हो रहा यह मेला क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मेले की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर मेले में शामिल हो सकें।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी सांझी संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है और इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मेले में मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने भी आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। उनका कहना था कि यह मेला हमेशा से भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ आयोजित होता रहेगा।
रवि चौधरी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने का काम करेगी जो समाज की एकता और भाईचारे को तोड़ने का प्रयास करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version