अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर युवा मातृशक्ति का सम्मान, विधायक पूरन प्रकाश ने किया सम्मानित | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर युवा मातृशक्ति का सम्मान, विधायक पूरन प्रकाश ने किया सम्मानित | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश द्वारा होटल निविशका इन, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड, मथुरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम वार्ड नंबर 45 की पार्षद रेनू चौधरी शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्कृष्ट कार्य करने वाली युवतियों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर किया गया।

इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यह समाज के लिए गर्व की बात है कि आज बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और नए-नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

पार्षद रेनू चौधरी ने कहा कि आज बेटियां समाज के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हैं, जो समाज के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है कि हम उन्हें महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित कर रहे हैं।

महिला प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पार्षद श्वेता शर्मा ने कहा कि महिला टीम द्वारा ऐसी बेटियों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने अपने दम पर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि समिति हमेशा से ऐसे लोगों को सम्मानित करती रही है जिन्होंने समाज के लिए विशेष कार्य किए हैं। अब तक समिति द्वारा लगभग 3000 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। इसी क्रम में महिला दिवस पर इन बेटियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में नम्रता सिंह को संगीत के क्षेत्र में, शिवांगी चौधरी (पत्रकार) को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए, अंकिता शर्मा को वंचित समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए, अंजली मिश्रा (पत्रकार) को प्रिंट मीडिया के माध्यम से जन समस्याओं को उठाकर उनके समाधान में सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा मांडवी चौधरी को नया स्टार्टअप शुरू कर लोगों को रोजगार देने के लिए तथा पूजा वर्मा को साधारण बीमा क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए सम्मानित किया गया।

सभी बेटियों को विधायक पूरन प्रकाश ने प्रशस्ति पत्र, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने पगड़ी और पार्षद रेनू चौधरी ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में पूर्व पार्षद तिलक चौधरी, गगन अग्रवाल, रवि चौधरी, हेमंत अग्रवाल, दीपक सारस्वत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version