अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरिता भगत ने वरिष्ठ महिला नेत्रियों को किया सम्मानित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती सरिता राजेश भगत ने बुरहानपुर की कई वरिष्ठ महिला नेत्रियों और समाजसेवियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर बुरहानपुर की पूर्व प्रथम महापौर एवं पूर्व संसदीय सचिव डॉ. फिरोज़ा एहसान अली, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मोतीहारी-खंडवा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षराज देवड़ा, नगर निगम बुरहानपुर की अध्यक्ष अनीता अमर यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री योजना देवड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व निगम अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा, दीप्ति बबलू देवड़ा, बुरहानपुर की प्रथम महिला फोटोग्राफर एवं समाजसेविका श्रीमती आशा दिलीप दलाल की सुपुत्री सुश्री सपना दलाल, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय तनवंत सिंह कीर की विरासत को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस नेत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर की जिला संगठन महासचिव जसलीन कौर कीर, तथा श्रीमती बबीता वासकले को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद अजय उदासीन, कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुखलाल महाजन, घीसू लाल सुखवानी और आशीष भगत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version