झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोर गिरोह का किया पर्दाफाश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोर गिरोह का किया पर्दाफाश | New India Times


झाबुआ पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय लूट की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया। कार्रवाई में करीब 40 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को मेघनगर निवासी एक व्यापारी झाबुआ सोने-चांदी के आभूषण लेकर जा रहा था। तभी फूलमाल तिराहे के पास बदमाशों ने उसे रोककर उसका बैग लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के झालावाड़ जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11.400 किलो चांदी, सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त इको कार बरामद की गई है।
इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य के लिए नगद इनाम देने की घोषणा भी की है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version