देर रात पुलिस कमिश्नर ने अटल अयूब नगर एवं न्यू आरिफ नगर में किया जनसंवाद, सुनीं नागरिकों की समस्याएं | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शहर में जनसुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने देर रात थाना गौतम नगर क्षेत्र के अटल अयूब नगर और न्यू आरिफ नगर में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं पुलिस कमिश्नर के सामने रखीं। इस दौरान दो नागरिकों ने अपने साथ हुई साइबर ठगी की घटनाओं के अनुभव भी साझा किए। उनके अनुभव सुनकर मौजूद अन्य लोगों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सीख मिली।

देर रात पुलिस कमिश्नर ने अटल अयूब नगर एवं न्यू आरिफ नगर में किया जनसंवाद, सुनीं नागरिकों की समस्याएं | New India Times

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों से बचने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में पुलिस का सहयोग करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आमजन की सतर्कता और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने गौतम नगर चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सिग्नल लगाने तथा पीक आवर्स में पुलिस ड्यूटी पॉइंट लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

जनसंवाद के दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version