तहसील दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

तहसील दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश | New India Times

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सदर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए।
तहसील सदर के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा फरियादियों को उनकी समस्याओं के निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, प्रभागीय वन अधिकारी, एसडीएम सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version