एसपी ने होली के लाट साहब के जुलूस को सकुशल संपन्न करने पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को दी बधाई | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कार्यालय में होली पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में निकले जुलूसों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार,  क्षेत्राधिकारी सदर प्रियंक जैन सहित नगर क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व एवं परंपरागत जुलूसों को आपसी समन्वय, सतर्कता तथा प्रभावी पुलिस व्यवस्था के माध्यम से सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को बधाई दी गई । साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार सजगता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त बैठक में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई तथा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में त्योहार रजिस्टर में त्योहारों से संबंधित समस्त आवश्यक प्रविष्टियाँ समय से एवं विधिवत अंकित करना सुनिश्चित करें, ताकि त्योहारों के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए  प्रभावी योजना बनाकर आवश्यक पुलिस प्रबंध किए जा सकें। कप

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version