डुमरियागंज में रसोई गैस के लिए लगी लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा घंटों इंतज़ार | New India Times

हरिराम मिश्रा, डुमरियागंज / सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260306-WA0054.mp4
New India times

डुमरियागंज क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है, जिसके कारण लंबी-लंबी कतारें लग जा रही हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई गैस लेने के लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है, इसके बावजूद समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को इस दौरान अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण एजेंसी पर अचानक भीड़ बढ़ जाती है। कई लोग सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन देर शाम तक भी उनकी बारी नहीं आ पाती। इससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की आपूर्ति नियमित कराई जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े और समय पर रसोई गैस उपलब्ध हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version