5 साल में 70% बढ़ी पैदावार: भोपाल बना हाइब्रिड अमरूद का नया हब | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

5 साल में 70% बढ़ी पैदावार: भोपाल बना हाइब्रिड अमरूद का नया हब | New India Times

केंद्र सरकार की “एक जिला–एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत भोपाल को अमरूद उत्पादन के लिए चयनित किया गया है। इस हेतु उद्यानिकी विभाग द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को ड्रिप सिस्टम, उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का वितरण, तकनीकी मार्गदर्शन तथा अन्य उपकरणों और संसाधनों के लिए ऋण एवं सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।

5 साल में 70% बढ़ी पैदावार: भोपाल बना हाइब्रिड अमरूद का नया हब | New India Times

भोपाल और आसपास का क्षेत्र अमरूद उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। योजनाओं का लाभ लेकर किसानों ने अमरूद की उन्नत खेती प्रारंभ की है, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हुई है।

भोपाल के पाँच प्रगतिशील किसानों में श्री मनमोहन पाटीदार, श्री अरुण दांगी और श्री अभिषेक दांगी प्रमुख हैं, जिन्होंने अमरूद की खेती से अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

बरखेड़ा बरामद के श्री अभिषेक दांगी बताते हैं कि तीन वर्ष पहले उन्होंने साढ़े चार एकड़ भूमि में बीएनआर किस्म के 1660 अमरूद के पौधे लगाए थे, जो वर्तमान में उन्हें 6,400 किलोग्राम अमरूद का उत्पादन दे रहे हैं। इसके लिए उन्हें शासन से ड्रिप स्प्रिंकलर सुविधा तथा समय-समय पर तकनीकी सहयोग प्राप्त होता रहा है।

उन्होंने भोपाल सहित अन्य प्रदेशों में भी अपने अमरूद की बिक्री की और एक सीजन में लगभग 10 लाख रुपये की आय अर्जित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version