कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना चौक कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा (.315 बोर) तथा एक कारतूस (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेंद्र राणा, उपनिरीक्षक कुमार गौरव एवं कांस्टेबल रोहित कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ा और उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त सुबेक वर्मा को ई-चार्जिंग प्वाइंट, ककरा खुर्द चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल (टीवीएस राइडर) को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सुबेक वर्मा एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version