पत्रकार जितेंद्र वर्मा के निवास पर किया गया भजन संध्या का भव्य आयोजन, बडी संख्या में लोगों ने की शिरकत  | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा (मप्र), NIT;

पत्रकार जितेंद्र वर्मा के निवास पर किया गया भजन संध्या का भव्य आयोजन, बडी संख्या में लोगों ने की शिरकत  | New India Times

नगर के जाने माने पत्रकार जितेंद्र वर्मा के निजी निवास पाठक कालोनी में विगत रात्री को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कुछ वर्ष पहले गांव गांव में भजन मंडलियों को लेकर एक अलग सा माहौल दिखाई देता था लेकिन जैसे जैसे समय बदलता जा रहा है पुराने कार्यक्रम लगभग बिलुप्त होते जा रहे हैं। वहीं इस तरह के कार्यक्रम का लगातार चलन में रहना जरूरी है जिससे की हमारी संस्कृती को बिलुप्त होने से बचाया जा सके। सर्व प्रथम मां सरस्वती की आरती व पूजा कर कार्यक्रम को आगे बताया, जहां गांव गांव से मंडलियां पहुंची और उनके द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर भजन संध्या पर समा बाँधा। कार्यक्रम में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन पहुँचे। बच्चे व महिलाओ ने भी भजन संध्या कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा और उनके साथ कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। काफ़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हुई। लोगों ने बताया कि हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम होना चाहिए क्योंकि बदलते दौर में इन कार्यक्रमों को समाप्ति मिलती जा रही है इसलिए कार्यक्रम लगातार चलते रहना भी जरूरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version