अतिश दीपंकर ,पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सन्हौला प्रखंड के भूरिया महियामा पंचायत के, गांधी मैदान में अस्थापित विनोवा भावे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के साथ छेड -छाड़ और तोड़फोड़ किया गया। यह काम किया है यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि यह काम बालू माफिया एवं असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। 
ज्ञातव्य है कि ,30 जनवरी को महात्मा गांधी का शहादत दिवस है और स्थानीय प्रशासन इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर के अस्थानीय “गांधी युवा मंच” कहलगांव के द्वारा, दुख प्रकट किया गया है। मंच ने इसे लेकर के स्थानीय अनुमंडल प्रशासन को एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र 30 जनवरी गांधी शहादत दिवस के पहले, गांधी जी की प्रतिमा को स्थापित किया जाए।
मंच ने यह भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो गांधी युवा मंच कहलगांव के द्वारा राष्टपिता के सम्मान में, जनआंदोलन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि इस की प्रतिलिपि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ,भागलपुर के जिलाधिकारी सहित कई लोगों को दिया गया है।

Yes we want for the reconstruction of our national heroes established by villege people’s if is not estable then other wise road jam and strikes
regards
Suman Pathak
Yes Gandhi Ji and Vinobaa Ji reconstruction at Gandhi Maiden Mahiyama as soon as possible I hemble request to you
regards
Suman Pathak