पांढुर्णा में पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, अनूपपुर के पटवारियों की समस्याएं उठाईं | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा में पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, अनूपपुर के पटवारियों की समस्याएं उठाईं | New India Times

मध्य प्रदेश पटवारी संघ, जिला इकाई अनूपपुर द्वारा मुख्य सचिव राजस्व, मध्य प्रदेश के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पटवारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
संघ ने बताया कि 09 फरवरी 2026 और 04 फरवरी 2026 को दिए गए ज्ञापनों में जिले के पटवारियों से जुड़ी गंभीर प्रशासनिक व आर्थिक समस्याओं को रेखांकित किया गया है।

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख समस्याएं
वेतन रोक: जिले के पटवारियों का वेतन जुलाई 2025 से लंबित है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ी है।
अर्द्धवेतन का मामला: अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक बिना आवेदन-अपील के अर्धदण्ड अधिरोपित किए जाने को संघ ने विधि विरुद्ध बताया।

निलंबन कार्रवाई: इस अवधि में लगभग 30 पटवारियों को बिना नोटिस निलंबित किया गया, जिनमें 9 अभी भी निलंबित हैं।
मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना: संघ ने महिला पटवारियों सहित कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव का आरोप लगाया।

पटवारी संघ की मुख्य मांगें
लंबित वेतन और भत्तों का तुरंत भुगतान।
अर्द्धवेतन और निलंबन आदेश निरस्त किए जाएं।
कर्मचारियों को प्रताड़ना से संरक्षण।
समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप।

आगे की रणनीति
पटवारी संघ ने 25 व 26 फरवरी 2026 को सामूहिक अवकाश तथा 27 फरवरी 2026 को आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष प्रमोद आमने सहित संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे और अनुविभागीय अधिकारी अलका एक्का व तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर को मांगों से अवगत कराया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version