रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पद पर दीपेश कुमार सोलंकी ने कार्यभार ग्रहण किया।
दीपेश सोलंकी इससे पूर्व झाबुआ एवं थांदला में भी विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
दीपेश सोलंकी शिक्षा विभाग में अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मेघनगर में शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यभार संभालने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
मेघनगर शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त होने पर उनके इष्ट-मित्रों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
