गोले का मंदिर चौराहा पर विशेष चेकिंग अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर व नियम उल्लंघन पर हुई सख्त कार्रवाई | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260224-WA0024.mp4

गोले का मंदिर चौराहा पर आज यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक इंचार्ज धनेंद्र शर्मा ने किया। उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से उन दोपहिया वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया गया जिनमें अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे, जिससे अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने, नंबर प्लेट में अनियमितता, आवश्यक दस्तावेजों की कमी तथा अन्य नियम उल्लंघनों की भी जांच की गई।

गोले का मंदिर चौराहा पर विशेष चेकिंग अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर व नियम उल्लंघन पर हुई सख्त कार्रवाई | New India Times

अभियान के दौरान कुल 9 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिनमें से 3 मामलों में कोर्ट चालान तैयार किए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
ट्रैफिक इंचार्ज धनेंद्र शर्मा द्वारा लगातार की जा रही सख्त और प्रभावी कार्रवाई को स्थानीय नागरिकों ने सराहा। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और भविष्य में भी नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version