रायसेन में शांति व्यवस्था के मद्देनज़र पैदल फ्लैग मार्च | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

रायसेन में शांति व्यवस्था के मद्देनज़र पैदल फ्लैग मार्च | New India Times

शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली रायसेन द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी कोतवाली ने किया, जिसमें थाना प्रभारी एजेके, चौकी प्रभारी सैंडोरा, थाना कोतवाली का बल एवं आरएएफ का बल शामिल रहा।

फ्लैग मार्च थाना कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर सागर तिराहा, महामाया चौक, इंडियन तिराहा, तिपट्टा बाजार, पुराना रायसेन होते हुए कच्ची-पक्की मस्जिद व जामा मस्जिद से गुजरते हुए पुनः थाना कोतवाली परिसर पर समाप्त हुआ।

इस दौरान पुलिस बल ने आमजन से संवाद कर शांति, सौहार्द और कानून पालन का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बनाना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version