शाहजहांपुर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य सनातन परंपरा के पूजनीय संत हैं और सरकार शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों को गलत तरीके से फंसा रही है। अजय राय ने इसे पूरे सनातन धर्म और देशवासियों का अपमान बताया।

इसके साथ ही उन्होंने चीन के कथित रोबोट डॉग के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस रोबोट डॉग को भारतीय उपलब्धि बताकर प्रस्तुत किया गया, वह असल में चीन का था।

इस मामले में भाजपा सरकार से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विज्ञान और सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ है और आखिर इस पर क्या कार्रवाई की गई है।

अजय राय ने बदायूं में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मारपीट की घटना का भी जिक्र करते हुए सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार अत्याचार बंद करे, कांग्रेस पूरी जनता के साथ खड़ी है और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी संघर्ष जारी रखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version