वेतन बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में खुशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

करमा विकास खंड क्षेत्र में कार्यरत शिक्षा मित्र संघ की महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरण सिंह एवं भोला जायसवाल के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों ने वेतन बढ़ोतरी की जानकारी मिलते ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

शिक्षामित्र नेत्री किरण सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने बताया कि हम सभी शिक्षा मित्रों द्वारा दशकों से वेतन बढ़ाने की मांग की जा रही थी, लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को सदन में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों के वेतन बढ़ाने की घोषणा किए जाने से सभी अत्यंत प्रसन्न हैं।

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 से शिक्षा मित्रों को 18,000 रुपये एवं अनुदेशकों को 17,000 रुपये मानदेय देने की घोषणा की गई है, जिससे सभी शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल है।

किरण सिंह ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि योगी सरकार भविष्य में शिक्षा मित्रों के लिए और भी बेहतर मानदेय की व्यवस्था करेगी।

इस मौके पर पूजा सिंह, रीता, रामललित, सुरेश, राजेश, परमेश्वर, गुप्तनाथ सहित कई शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version